Upcoming Film: विवादों में घिरी अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' का बदल गया नाम, अब इस टाइटल से होगी रिलीज https://ift.tt/35QOIGc
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmi Bomb) को रिलीज से पहले लगातार विवादों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने विवाद को शांत करने के लिए अब इस फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। फिल्म निर्माताओं ने लक्ष्मी बॉम्ब का नाम बदलकर लक्ष्मी कर दिया गया है। यानी कि अब यह फिल्म लक्ष्मी (Laxmii) नाम से रिलीज होगी।
फिल्म के नाम को बदलने का यह फैसला सेंसर बोर्ड की सलाह पर किया गया है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को गुरुवार को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए भेजा गया था। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म मेकर्स और CBFC के बीच फिल्म को लेकर चर्चा हुई। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी जानकारी...
सोना महापात्रा ने निकिता तोमर की हत्या पर दी प्रतिक्रिया
इसके बाद अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म के को-प्रोड्यूसर शबीना खान और तुषार कपूर ने एक राय होकर फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी पुष्टि की है।
आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर जब से लॉन्च हुआ है तब से ही यह फिल्म विवादों में घिर गई थी। ट्रेलर के रिलीज होते ही कई ट्विटर यूजर्स ने इस पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
फिल्म को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी ने काम किया है। यह तमिल फिल्म मुमी 2: कंचना का रीमेक है। फिल्म को 9 नवम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होना है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
https://ift.tt/35QOIGc
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oFoRK5
.
Comments
Post a Comment
Please do not put a spam link in the comment box